Mon. Mar 20th, 2023

गांधीनगर: गुजरात में पेपर लीक करना अब आसान नहीं होगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में नया कानून बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। गुजरात सरकार पेपर लीक मामले में जो कानून बनाया जा रहा है। उसे बजट सत्र में विधानसभा में रखेगी। पेपर लीक करने वाले दोषियों के ऊपर कड़ी सजा का प्रावधान होगा।

गुजरात में पेपर लीक मामले में नया कानून


29 जनवरी को जूनियर क्लर्क परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। जिसके कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। पेपर लीक मामले में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पेपर लीक होने की घटनाएं जिस तरीके से बढ़ रही है। उसके लिए पृथक से कानून बनाकर कड़ी सजा देने का प्रावधान प्रस्तावित कानून में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *