Top News

क्रिसमस पर होगी रोहित शेट्टी के सर्कस की एंट्री रिलीज हुआ ट्रेलर | Rohit Shetty Upcoming Movie Circus Release on Christmas 2022

नमस्कार आज हम आपको बतांगे एक्टर रणवीर सिंह की नई फिल्म Circus का पोस्टर-टीजर लॉन्च कर दिया गया है. जिसमे सर्कस के मेन केरेक्टर्स के बारे में फैंस को मालूम हो गया है. इस फिल्म को रोहित सेट्टी  ने निर्देशित किया है जिसमे रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस मेन लीड हैं.

क्रिसमस पर होगी रोहित शेट्टी के सर्कस की एंट्री 2 दिसम्बर को रिलीज हुआ ट्रेलर

Photo Source By - google
                     Photo Source By – google

 रोहित शेट्टी बॉलीवुड के उन चंद निर्देशकों में हैं जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी माना जाता है। उनकी फिल्में टिकट विंडो पर रिकॉर्ड कायम करती हैं और अब रोहित क्रिसमस पर सर्कस लेकर आ रहे हैं। यह कॉमेडी फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह डबल रोल में दिखेंगे। फिल्म की रिलीज में एक महीने से भी कम का समय बचा है। इन दिनों सर्कस का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है।

पोस्टर-टीजर के बाद अब ट्रेलर की बारी है जो जल्द रिलीज होने वाला है। रोहित ने सोशल मीडिया में एक मजेदार टीजर के साथ ट्रेलर की रिलीज डेट बतायी जिसके मुताबिक सर्कस का ट्रेलर 2 दिसम्बर को आने वाला है यानी फिल्म की रिलीज से ठीक 21 दिन पहले। सर्कस 23 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है। टीजर में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को शामिल किया गया है और बातचीत के अंदाज में ट्रेलर की तारीख बतायी गई है। इस टीजर से सर्कस के मिजाज का अंदाजा भी होता है।

                   Photo Source By – google

टीजर की शुरुआत संजय मिश्रा से होती है जो बताते हैं कि सर्कस साठ के दशक की कहानी है। इसके बाद सभी किरदार उन दिनों को याद करते हुए इसकी तुलना आज हुए बदलावों करते हैं जब बच्चे गूगल करने के बजाए दादा-दादी से सवाल करते थे। सोशल मीडिया नहीं था। बच्चे लोरी सुनकर सोते थे स्टोरी देखकर नहीं। टीजर में रणवीर और वरुण शर्मा डबल रोल में हैं। उनके अलावा जैकलीन फर्नांडिज पूजा हेगड़े वरुण शर्मा मुकेश तिवारी अश्विनी कालसेकर जॉनी लीवर सिद्धार्थ जाधव व्रजेश हिरजे टीकू तलसानिया भी नजर आते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्कस शेक्सपियर के नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स का एडाप्टेशन है जिस पर 1982 में गुलजार ने अंगूर बनायी थी। अंगूर में संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने डबल रोल निभाये थे। सर्कस का निर्माण टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ रोहित शेट्टी ने किया है। रोहित की पिछली रिलीज कॉप ड्रामा सूर्यवंशी है जो 2021 में दिवाली पर रिलीज हुई थी और काफी सफल रही थी। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म पैनडेमिक के बाद पहली बड़ी सफलता थी। फिल्म ने 195 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह ने भी कैमियो किए थे। सिम्बा के बाद रणवीर के साथ रोहित की सर्कस दूसरी फिल्म है। सिम्बा रोहित के कॉप यूनिवर्स में दूसरी फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *